फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सपा नेता के घर से नाैकरानी लगातार करती रही चोरी, माल बेचकर तैयार करवा लिया मकान, तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 06:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सपा नेता और होटल कारोबारी के घर से 70 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और पांच लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि नौकरानी ने चोरी के माल को बेचकर अपना मकान बनवाया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सपा नेता एवं होटल कारोबारी के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर से जेवरात और नगदी सहित 70 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने पर सिविल लाइंस पुलिस ने नौकरानी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख कीमत के जेवरात और पांच लाख रुपये नगदी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि चोरी के माल को बेचकर नौकरानी ने अपना मकान बनवाया है। पुलिस लाइन में एसपी सिटी रणविजय सिंह एवं सीओ अर्पित कपूर ने पत्रकारों को बताया कि आवास विकास के रहने वाले जुहैब यार खां सपा के नेता के साथ एक होटल के मालिक हैं। उनके घर शीतल पत्नी हरीश नौकरानी के तौर पर साफ सफाई का काम करती थी।

परिवार के सभी सदस्य नौकरानी पर काफी भरोसा रखते थे। घर में जेवरात को देखकर नौकरानी के मन में लालच आ गया। पुलिस की जांच से पता चला कि नौकरानी सपा नेता के घर से जेवरात धीरे धीरे चोरी कर अपने घर रखती थी। शीतल और उसका पति हरीश चोरी के जेवरात को बंटी सुनार के यहां बेचते थे।
विज्ञापन


नौकरानी ने बंगला गांव में एक प्लाट भी खरीदकर मकान निर्माण कराया था। नौकरानी के पति ने एक बाइक भी खरीदी थी। शक होने पर सपा नेता ने नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस के भय से नौकरानी और उसका पति जेवरात को छिपाने जा रहे थे। इस बीच सिविल लाइंस थाने के निरीक्षक राजेश यादव की टीम ने रेलवे अस्पताल के नजदीक पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सराफा कारोबारी को भी पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में रेलवे क्वार्टर निवासी शीतल और उसके पति हरीश के बाद पीतलनगरी निवासी सराफा कारोबारी विनीत रस्तोगी उर्फ बंटी सुनार शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 158 ग्राम सोने के जेवरात, 115 ग्राम चांदी के बर्तन, और 512100 रुपये नकद बरामद किया। चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें