फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हापुड़ घटना के विरोध में वकीलों ने निकला मार्च, सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषी अफसरों को हटाने की मांग

Mon, 04 Sep 2023 04:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने हापुड़ के डीएम और एसपी और सीओ के स्थानांतरण की मांग की। इसके अलावा घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग भी उठाई। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में हापुड़ घटना के विरोध में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को मुरादाबाद के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने जुलूस निकालकर घटना पर विरोध जताया और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वकीलों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

विज्ञापन


द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ता बार सभागार में एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस निकाल कर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा रोड से महिला थाने के सामने पहुंचे। यहां से जुलूस आंबेडकर पार्क होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा।

इसके बाद डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। बार महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन में हापुड़ डीएम और एसपी के ट्रांसफर की मांग की गई है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर बनाई गई एसआईटी में बार कौंसिल के सदस्य और सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी को शामिल करने की मांग रखी है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अधिवक्ताओं के साथ आए दिन रहे अपराधों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

प्रदर्शनकारियों में सुनील कुमार सक्सेना, आनंद मोहन गुप्ता, अमीर ऊलहसन जाफरी, सुनील कुमार, प्रमोद प्रत्येकी, राजीव गुंबर, राजीव गुप्ता, टीकाराम, मनीष प्रताप सिंह, संजीव यादव, मुकेश वर्मा, रणवीर सिंह, मोहम्मद याकूब, अभिषेक भटनागर, प्रदीप सिन्हा, काजल कुमारी, सीता सैनी, दीपिका वर्मा, नाज़, शहनाज सिब्ते आदि अधिवक्ता शामिल थे।

25 मिनट तक डीएम कार्यालय के बाहर खड़े रहे वकील

विरोध प्रदर्शन करने के बाद बार अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ज्ञापन देने के लिए अन्य अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। तब जिलाधिकारी किसी अन्य कार्य में व्यस्त थे। अधिवक्ताओं का ज्ञापन लेने के लिए उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारी को भेज दिया।

इस पर अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान कई अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही बैठ गए थे। 25 मिनट तक नारेबाजी होने के बाद जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से ज्ञापन लिया।

अदालतों में नहीं हुई सुनवाई, मिली तारीख

सोमवार को अधिवक्ता एकत्र हुए और सबसे पहले अदालतों का रुख किया। अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए न्यायिक अधिकारियों से मुकदमों में सुनवाई न करने और अगली तारीख लगाने का अनुरोध किया गया। इसे स्वीकार कर अदालतों ने मुकदमों की सुनवाई के लिए अगली तिथि दी।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

अधिवक्ताओं के जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल कचहरी परिसर में सुबह से ही तैनात कर दिया गया था। जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग पर एसपी सिटी मुरादाबाद, सीओ सिविल लाइन, थाना सिविल लाइन प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज कलक्ट्रेट परिसर में होगा पुतला दहन

अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव ग्रह का पुतला दहन किया जाएगा। बार अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में बार प्रांगण में एकत्र होने के निर्देश दिए हैं। यहां से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें