प्रेमी विदेश से गांव आने को कहता रहा लेकिन गांव नहीं आया तब प्रेमिका खुद ही प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका के प्रेमी के घर पहुंचने पर प्रेमी के परिजनों में हड़कंप मच गया। उसके घर पर आस-पास के घरों के व्यक्तियों की भीड़ लग गई।
सभी ने युवती को समझने की कोशिश की लेकिन युवती निकाह की जिद करने लगी। तब युवक के परिजनों में विदेश में रह रहे युवक से फोन पर वार्तालाप की। युवक की रजाबंदी होने पर मौलवी को बुलाकर फोन पर निकाह कराकर युवक के परिजनों ने युवती को अपने घर पर शिफ्ट कर लिया। यह निकाह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।