उसने बताया कि संदीप थैरेजा अभी आढ़त पर नहीं पहुंचे हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। इसके बाद पत्नी ने भी फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने मंडी समिति पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। इसी बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दे दी थी कि आवास विकास कॉलोनी में शनि देव मंदिर रोड पर स्कार्पियो सवार चार लोग एक स्कूटी सवार को अगवा कर ले गए हैं। आढ़ती की स्कूटी और बैग मौके पर पड़ा है।
सिविल लाइंस पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम से सभी थानों को मैसेज फ्लैश कराया गया। पुलिस ने आढ़ती की पत्नी मीना से पूरे प्रकरण की जानकारी की। पुलिस को बताया कि उनके पति की मंडी समिति में आढ़त है। कटघर के लाजपत नगर निवासी जयपाल सिंह, कन्हैया लाल, चक्कर की मिलक निवासी रामचंद्र और पाकबड़ा निवासी राजेंद्र सैनी से दुकान और आढ़त के विवाद में मुकदमेबाजी चल रही है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने मेरे पति को आज दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।