मूंढापांडे में फायरिंग मामले में जानकारी देते एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : अमर उजाला
भाई की हालत गंभीर
फर्म कर्मी ने बताया कि उसके बेटे की हालत गंभीर है। उसे टीएमयू से रेफर कर दिया गया है। उसे नोएडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फर्म कर्मी और उसकी पत्नी मेरठ में भर्ती हैं। तीनों का उपचार चल रहा है। युवती के पिता और भाई फर्म में नौकरी करते हैं, जबकि आरोपी पक्ष ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। इसलिए तीनों परिवार अक्सर बाहर ही रहते हैं।
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
दिन में मकान बंद और रात में रहते थे परिजन
बहजोई थाने में केस दर्ज होने के बाद मुस्लिम और उसके दोनों चाचा के मकान बंद पड़े थे। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि रात में अक्सर इन घरों में लोगों की मौजूदगी रहती थी। सुबह फिर से घरों में ताले लग जाते थे। गोलीकांड से एक दिन पहले ही आरोपी के घर में चोरी की घटना भी हुई थी। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर
- फोटो : संवाद
टीम ने दोबारा बुलाया बुलडोजर
शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर गांव पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाउंड्री और मकान का कुछ हिस्सा गिराया था। इसके बाद कार्रवाई बंद कर दी गई थी, लेकिन कुछ देर के बाद टीमें दोबारा बुलडोजर लेकर पहुंची और मुख्य आरोपी मुस्लिम, उसके चाचा सुलेमान व आले हसन के मकान ढहा दिए।
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
यह थी घटना
बुधवार की रात युवती, उसकी बड़ी बहन और मां-बाप पन्नी के नीचे सो रहे थे। मुस्लिम और अन्य आरोपी घर में घुस गए और बड़ी बहन को अगवा कर ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए थे। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के भाई के सीने, मां के पैर और पिता के हाथ में गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी भाग गए थे।
ये घटना केवल पीड़ित के खिलाफ नहीं यह स्टेट के खिलाफ है। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था। टीम ने मकान ढहाने की कार्रवाई की है। - सतपाल अंतिल, एसएसपी