दो लाख रुपये के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। परिजनों के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभल जिले के थाना हयातनगर के मोहल्ला सरायतरीन बगिया निवासी राहेमीन का निकाह 15 अक्तूबर 2024 को कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा निवासी शाकिर के साथ हुआ था।
ससुराल में कुछ दिन बाद ही पति शाकिर, सास हसीना, जेठ इरशाद, शमशाद, जेठानी नाजिया, नंद नसीम, नंदोई मुख्तयार ने दहेज के तौर पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।