कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है।
मुरादाबाद के पीटीसी में बुधवार को 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 56 वर्षीय सौदान सिंह मूलरूप से हाथरस के सिकन्दरा राऊ निवासी थे। यहां पीटीसी में हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग में भाग लेने आए थे। बुधवार सुबह वह टॉयलेट गए थे। काफी देर बाद भी टॉयलेट से बाहर नहीं निकले, तब कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो हेड कांस्टेबल बेहोशी की हालत पड़े थे। जिससे पीटीसी में हड़कंप मच गया।
कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।