फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी हत्याकांड: महंत के साथ नशा कर खिचड़ी खाई, मांगने पर पैसे नहीं दिए तो मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 02:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हुए पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पुजारी की दोनों से जान पहचान थी। दोनों ने पुजारी की नशे में हत्या की बात कबूली है।
विज्ञापन
पुजारी की हत्या में शामिल आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भटावली में रामगंगा नदी किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत मुन्ना लाल पुरी (65) की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।  पुजारी की बुधवार रात सोते समय गले पर वार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब गांव निवासी शीशपाल दूध देने के लिए पहुंचा तो उसने महंत का शव पड़ा हुआ देखा। महंत मुन्ना लाल पुरी बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी थे। वो अविवाहित थे और पिछले 15 सालों से मंदिर में रह रहे थे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो युवकों को पकड़ा गया है।

उनकी पहचान परमकीर्ति उर्फ संजय डांसर और क्रांति उर्फ बंटी के तौर पर हुई है। दोनों युवकों का लंबे समय से महंत से जान पहचान थी। हत्याकांड वाले रात भी दोनों युवकों ने महंत के साथ खिचड़ी बनाकर खाई। इसके बाद नशा किया। जाते वक्त दोनों ने महंत से पैसे मांगे जो नहीं मिले।
विज्ञापन


इससे गुस्से में आकर दोनों ने चाकू से गोंदकर महंत को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हथियार बरामद कर लिया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें