फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूपीआईटीएस से मुरादाबाद को मिला 150 करोड़ का व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी के दीये व बर्तन, रामपुर की दरी जरदोजी, संभल के सींग के उत्पाद, बिजनौर की लकड़ी और अमरोहा की ढोलक की यूपीआईटीएस में धमक रही। मंडल के उद्यमियों को यहां से 150 करोड़ रुपये का कारोबार मिला है। मुरादाबाद के पीतल के दीपकों और पूजन सामग्री से विदेशों में भारतीय समुदाय की दिवाली रोशन होगी।
विज्ञापन


हालांकि इस बार अमेरिका के ग्राहक इस मेले में कम रहे। जो शामिल हुए उन्होंने भी उद्यमियों को कुछ खास ऑर्डर नहीं दिए। यहां अमेरिकी टैरिफ का असर व्यापार पर देखने को मिला। दूसरी ओर रूस के बतौर साझेदार जुड़ने का फायदा रहा कि यूरोपीय देशों से अच्छे ऑर्डर मिले हैं। मुरादाबाद के उद्यमी विवेक अग्रवाल ने बताया कि ग्वाटेमाल, मेक्सिको, कनाडा के ग्राहकों से डील फाइनल हो गई है। उन्हें कुछ ऑर्डर दिवाली से पहले और कुछ चाह माह में पहुंचाने हैं। निर्यातक सुरेश गुप्ता बताते हैं कि अमेरिकी ग्राहकों ने निराश किया है लेकिन रूस से कुछ ऑर्डर्स मिले हैं। गार्डन फर्नीचर, घर की सजावट के सामान, खास डिजाइन के दीपक, रेस्टोरेंट में प्रयोग होने वाली कटलरी समेत कई उत्पादों को देशी-विदेशी ग्राहकों ने पसंद किया है।
मुरादाबाद को नक्काशी में राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाने वाले पद्मश्री दिलशाद हुसैन बताते हैं कि शिल्पकारों को स्टॉल देकर सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। इससे कारीगरों की मेहनत ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। छोटे उद्यमी जो निर्यात शुरू करना चाहते हैं, उन्हें मंच मिला है। कई कारीगरों से विदेशी ग्राहकों ने सीधे खरीदारी की है।
विज्ञापन


मंडल के 200 स्टॉल, पिछले वर्ष से दोगुना कारोबार
संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि मंडल के पांचों जिलों से करीब 200 उद्यमियों ने स्टॉल लगाए। इससे मेले में हस्तशिल्प सेक्टर के तौर पर मुरादाबाद मंडल को खास पहचान मिली। पीएम के उद्घाटन करने का असर रहा कि ज्यादा लोगों की आवक देखने को मिली। विभाग के मुताबिक इस बार पिछले साल के मुकाबले दोगुना कारोबार अपने उद्यमियों को मिला है। मुरादाबाद जिले से 70 उद्यमियों को विभाग ने पहल कर भेजा था। इसके अलावा करीब 20 उद्यमियों से खुद आवेदन कर स्टॉल लगाए। अगली बार यह संख्या और बढ़ाने के लिए अभी से खाका खींच लिया गया है।

हर दिन विदेशी ग्राहकों के साथ वार्ता का मिला मौका
मुरादाबाद के उद्यमी अली रिजवान बताते हैं कि मेले में हर दिन अलग-अलग देशों के ग्राहकों के साथ वार्ता का मौका मिला। आयोजकों द्वारा बैठक के लिए पहले ही तैयारी की गई थी। ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब के कई ग्राहकों ने भी पूछताछ की है। कई ऑर्डर्स अगले सप्ताह तक कंफर्म होने की उम्मीद है। उद्यमी आदित्य जिंदल का कहना है कि दूसरे जिलों के कारोबारियों के साथ बातचीत के बाद बाजार का अनुभव हुआ है। अब बार बार इस मेले में हिस्सा लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें