फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ रोड बनने के एक माह बाद ही धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड निर्माण होने के एक माह बाद किनारे से धंसने लगी। जांच से पता चला कि जल निगम ने खोदाई कर सीवर लाइन डाला था। बरसात के दौरान पानी से सड़क धंस गई। इसी कारण पीडब्ल्यूडी को मरम्मत करना पड़ा है। पीडब्ल्यूडी ने दो माह पहले करोड़ों की लागत से कांठ रोड का निर्माण कराया था। एक माह बाद सड़क किनारे से धंसने लगी। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने जांच शुरू की। जांच से पता चला कि कांठ रोड के किनारे जल निगम ने छह किलोमीटर रोड खोदकर सीवर की पाइप लाइप डाली थी। मिट्टी भरने के बाद निगम ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने उसी पर गिट्टी डालकर डामर की सड़क का निर्माण कराया था। बरसात होने पर एक माह बाद सड़क धंसने लगी लेकिन कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी अभियंताओं से की। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने ठेकेदार को बुलाकर सड़क के किनारे फिर पैचअप कर धंसी सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। सोमवार को ठेकेदार ने धंसी हुई सड़क की जगह फिर हार्ड मिक्स से छह स्थानों पर मरम्मत कराई है। इस दौरान बड़े वाहनों की वजह से सड़क पर जाम भी लग गया था। पुलिस ने किसी प्रकार यातायात को नियंत्रित किया। शासन ने कांड रोड का निर्माण कराने के लिए 32 करोड़ रुपये आवंटित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें