प्रधान और अन्य ग्रामीणों के समझाने के बाद भी छात्रा ने घर लौटने से इनकार कर दिया। इसी बीच छात्रा के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने भी छात्रा को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसी बीच छात्रा के पिता और भाई हाथों में कुल्हाड़ी और चाकू लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच युवक अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
दसवीं में फेल होने के बाद युवक ने छोड़ दी पढ़ाई
गांव वासियों के मुताबिक, युवक और छात्रा अलग-अलग बिरादरी से हैं। कुछ साल पहले छात्रा और युवक साथ-साथ पढ़ते थे, युवक दसवीं कक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। जबकि छात्रा दसवीं में पास हो गई थी और उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। बावजूद इसके दोनों के संबंध बरकरार रहे। युवक अपने पिता और भाई के साथ खेतीबाड़ी का कार्य करता है।