फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गैंगस्टर भाइयों की 45 लाख की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 17 Jul 2025 04:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी दो सगे भाइयों की 45 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। दोनों के खिलाफ मझोला और संभल के नखासा थानों में हत्या और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। डीएम की अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में संपत्ति कुर्क करती पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो सगे भाई नरेश और प्रदीप की 45 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की। मझोला के वसंत विहार कॉलोनी निवासी नरेश और प्रदीप के खिलाफ मझोला और संभल के नखासा थाने में हत्या के केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी विवेचना सिविल लाइंस थाने में की गई। पुलिस ने दोनों गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के बाद कुर्की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों के जरिए डीएम कार्यालय में फाइल भेजी थी।

डीएम से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने नरेश का दो मंजिला मकान पर सील लगा दी।

41 लाख है दो मंजिला मकान की कीमत 

दो मंजिला मकान की  कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो बाइक कुर्क की गई है। प्रदीप एक आवासीय भूखंड कुर्क किया गया है जिसकी कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें