फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मूंढापांडे थाने में आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया केस

Thu, 09 Nov 2023 05:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले घर में अकेली थी। महिला का पति बाहर गया था। आरोपी रामपाल उर्फ नन्हे और हरिओम घर में घुस आए।

विज्ञापन


दोनों ने तमंचे के बल पर महिला को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी घर से बाहर जंगल में ले गए। आरोप है कि यहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी देकर चले गए।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मूंढापांडे थाने में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें