फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पहले महिला से 1.14 करोड़ की ठगी, फिर सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

Thu, 19 Jun 2025 10:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

फाइनेंस कंपनी में कार्यरत महिला को मुनाफे का झांसा देकर सहकर्मियों ने भारी रकम हड़प ली। इसके बाद आरोपियों ने रकम लाैटाने का बहाने महिला को एक मकान में बुलाया। आरोप है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली महिला को अधिक मुनाफा कराने का झांसा देकर सहकर्मियों ने 1.14 करोड़ रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को न मुनाफा दिया और न ही रकम लौटाई। पीड़िता ने रकम के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसे एक मकान में रकम वापस करने का झांसा देकर बुला लिया।

विज्ञापन


जहां कोल्डडि्रंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला मझोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसने दर्ज कराए केस में बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती है।

इस कंपनी में ठाकुरद्वारा के बड़ा बाजार निवासी रोहित सैनी, तरुण और डिलारी अब्दुल्लापुर पूर्वी निवासी सुमित कुमार भी काम करते हैं। आरोपी रोहित ने महिला को झांसा दिया कि वह कंपनी में रकम लगा दें। इसमें उसे बड़ा मुनाफा होगा। इसके बाद पीड़िता ने अपनी, रिश्तेदारों और परिचितों की रकम कंपनी में लगा दी।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह रोहित और उसके साथियों को करीब 1.14 करोड़ दे चुकी है। रकम लेने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को न तो मुनाफा दिया और न ही उसकी मूल रकम वापस की। पीड़िता ने आरोपी पर रकम देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन आरोपी ने उसे रकम वापस देने के बहाने एक मकान में बुला लिया। यहां आरोपी ने उसे कोल्डडि्रंक पिला दी। जिससे बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने होश में आने पर विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें