फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मझोला में फर्म कर्मी की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम; दो माह से चल रहा था विवाद

Thu, 06 Nov 2025 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

इस हत्याकांड को पड़ोसी अमन और उसके बहनोई राजा ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार एकता कॉलोनी प्रीतम नगर में बुधवार की रात करीब नौ बजे फर्म कर्मी नेकपाल (23) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को पड़ोसी अमन और उसके बहनोई राजा ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए।

विज्ञापन


आरोपी अमन दो माह पहले नेकपाल की बहन को अपने साथ लेकर चला गया था लेकिन शाम को छोड़ गया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। 

पुलिस के मुताबिक, गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए नेकपाल के परिवार में उसके पिता कन्हैया, मां मोहन देई, छोटा भाई केशव और दो बहनों हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले नेकपाल की बहन को पड़ोस में रहने वाला अमन अपने साथ ले गए था।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन शाम को अमन ने नेकपाल की बहन को घर छोड़ दिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन कुछ लोगों ने बीच में आकर समझौता करा दिया था। नेकपाल के परिवार के लागों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने तिगरी गए थे।

घर में केवल नेकपाल के मामा पप्पू मौजूद थे। आरोप है कि अमन और उसके बहनोई राजा ने पप्पू के साथ मारपीट की थी। बुधवार को परिजन वापस आए तो पप्पू ने आपबीती सुनाई। नेकपाल इस बात को सुनकर अपने घर के बाहर आया तो उसे अमन और राजा मिल गए।

उसने मामा पप्पू को पीटने का कारण पूछा तो राजा और अमन भड़क गए और उन्होंने नेकपाल के साथ मारपीट की। इसी बीच राजा ने नेकपाल के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर नेकपाल के परिजन और आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए।

परिजन घायल नेकपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें