फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: हयातनगर थानाध्यक्ष ने नहीं की कार्रवाई, एसपी ने कर दिया लाइन हाजिर, नाबालिग को भगा ले गया था युवक

Wed, 05 Nov 2025 06:42 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

नाबालिग युवती को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई न करने पर एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित पिता ने इस मामले में एसपी से शिकायत की थी। मामला हयातनगर थाने से जुड़ा है। 
विज्ञापन
संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत लेकर थाने आए पीड़ित पिता को न्याय नहीं मिला तो एसपी के पास पहुंच गया। एसपी के पीड़ित की अनसुनी करने पर थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी इस घटना पर एसपी की त्वरित कार्रवाई ने विभाग में खलबली मचा दी।

विज्ञापन


हयातनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को लाइन हाजिर करके एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह को कमान सौंपी है। वहीं, एसपी के आदेश पर पीड़ित पिता की तहरीर पर आकिल उर्फ अरहान और उसके पिता रईस निवासी सदीरनपुर थाना रायसत्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नवनियुक्त थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक नाबालिग बेटी को आरोपी अपने साथ ले गया था। गांव के युवक ने किशोरी को देखकर टोका भी लेकिन आरोपी उसे लेकर चला गया। बताया कि सदीरनपुर में पीड़ित की ससुराल है और वहां आना जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार उन्होंने ससुराल पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि उनकी बेटी वहां है पर आरोपियों ने उसे वापस भेजने से मना कर दिया। गाली-गलौच करते हुए दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें