फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime: दुकान से लाैट रहे सराफ पिता-पुत्र पर फायरिंग, ड्यूटी से लौट रही युवती से छेड़खानी

Tue, 22 Apr 2025 02:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर सोमवार को सराफ पिता-पुत्र पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। घटना के समय पिता-पुत्र दुकान बंदकर अपने घर लौट रहे थे। घटना से दहशत में आए दुकानदारों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए।

विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी अतुल वर्मा उर्फ सोनू की शेरुआ चौराहे पर अतुल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार को अतुल अपने बेटे ऋतिक वर्मा के साथ दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि चौराहे के पास ही शाम करीब सवा सात बजे उनकी बाइक को पीछे से आए बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। आरोप है कि बाइक पर सवार तीनों युवकों ने ऋतिक पर एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए।
विज्ञापन


हालांकि, पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य दुकानदार दुकानों से लोग बाहर आ गए। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर भाग गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके निकल गए।

पीड़ित ने पुलिस चौकी अगवानपुर में प्रार्थनापत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि एक दिन पहले बदमाशों ने फोन करके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद फिर से बदमाशों ने युवक पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़खानी
मझोला थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रही एक युवती के साथ छेड़खानी की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने तहरीर में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। 19 अप्रैल की रात 8:30 बजे ड्यूटी से घर लौट रही थी।

इसी दौरान रास्ते में प्रेमनगर निवासी मिक्की बिष्ट मिल गया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी पीड़िता को धमकी देकर भाग गया।

मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें