भोजपुर थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव की प्रधान जुल खातून के पति एवं भाजपा नेता रिजवान ने जिला पंचायत सदस्य अंबर सईद चौधरी के पति अमानउल्ला चौधरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमानउल्ला चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिजाउल्ला चौधरी के छोटे भाई हैं।
अमानउल्ला चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी अंबर सईद चौधरी जिला पंचायत सदस्य हैं। अंबर सईद चौधरी के सामने रिजवान ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में रिजवान हार गए थे।
रिजवान की पत्नी गांव की प्रधान हैं। इसके अलावा रिजवान भाजपा नेता हैं। लोकसभा चुनाव में फिर दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है।
मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। जिस वक्त की घटना दिखाई है, उस वक्त मैं मुरादाबाद स्थित जीआईसी में सपा के कार्यक्रम में मौजूद था। मैं सपा में प्रदेश सचिव हूं। मेरा परिवार 50 साल से क्षेत्र में राजनीति कर रहा है। सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूं। इससे बौखलाकर एक जनप्रतिनिधि ने भाजपाइयों से मिलकर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। - अमानउल्ला चौधरी, सपा नेता