मुरादाबाद के डिलारी में घटना के बारे में बताते अधिकारी
- फोटो : संवाद
डिलारी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला दरोगा पिंकी शर्मा को पांच हजार रुपये रिश्वत लेेते समय गिरफ्तार कर लिया। थाने में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पिंकी ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के एक आरोपी का केस से नाम हटाने के एवज में 25 हजार रुपये मांगे थे। सोमवार को पहली किस्त लेते समय पिंकी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
ट्रैप प्रभारी जगदीश यादव की तहरीर पर डिलारी थाने में पिंकी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को पिंकी को बरेली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिंकी मेरठ के परतापुर की मूल निवासी हैं। इससे पहले पांच अक्तूबर को मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वली मोहम्मद को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
मुरादाबाद में गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ बरेली में केस दर्ज किया गया था। सीओ एंटी करप्शन श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि संभल जिले के निवासी विजेंद्र सिंह ने रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।