ठाकुरद्वारा क्षेत्र के टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के इकलौते बेटे लवी कुमार (20) की मौत के डेढ़ घंटे बाद उनके पति योगेंद्र सिंह (48) ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की तबीयत खराब होने पर योगेंद्र सिंह की सदमे में हालत बिगड़ गई थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घर में दो मौतों से कोहराम मच गया। प्रधान किरन देवी और उनकी पुत्री सोनम और हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश होकर गिर गईं। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। लवी प्रताप प्रधान का इकलौता पुत्र था।
वह बीएससी पास करने के बाद घर पर ही पिता के साथ खेती के कार्य में सहयोग करता था। योगेंद्र सिंह गांव में पत्नी के साथ ग्राम प्रधानी के कार्य में भी सहयोग करते थे। गांव में उनकी उनकी छवि सज्जन व्यक्तियों में थी। चर्चा है कि प्रधान के बेटे ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी वजह से तबीयत खराब हुई थी।