फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: धान के खेत में चारपाई पर मिला किसान का शव, देर रात रखवाली करने गए थे, लाश देख बेटी की निकली चीखें

Mon, 13 Oct 2025 06:57 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

बिलारी के अलेहदादपुर देवा नगला गांव में धान की रखवाली को गए किसान का शव खेत में चारपाई पर मिला। बेटी की चीख सुनने के बाद लोग माैके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन
किसान की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी क्षेत्र के अलेहदादपुर देवा नगला गांव में सोमवार सुबह धान के खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान रविवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। सुबह बेटी ने पहुंचकर जब पिता को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला तो उसके चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


गांव निवासी वीरपाल सिंह (38) रविवार रात करीब 12 बजे बाइक से खेत पर फसल की रखवाली करने गया थे। सुबह देर तक घर न लौटने पर उसकी बेटी उपासना खेत पर पहुंची तो चारपाई पर पिता का शव पड़ा देखकर दहशत में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे।

सूचना पर थाना प्रभारी, सीओ बिलारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वीरपाल के पास दो एकड़ कृषि भूमि थी। रविवार को मजदूरों ने धान की फसल काटी थी। उनके परिवार में वृद्ध मां, पत्नी सुनीता देवी, चार बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन


परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें