फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आठ साल के बच्चे से पार्क में गंदी हरकत, आरोपी शाम को फिर मौके पर पहुंचा, परिजनों को भी धमकी दी

Tue, 28 Nov 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बच्चे ने घटना के जानकारी परिजनों को दी तो वह सन्न रह गए। इसके बाद आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस क्षेत्र के पार्क में स्कूल के क्लर्क ने एक बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शुक्रवार को हुई घटना के बाद रविवार शाम को फिर से आरोपी पार्क में पहुंच गया। उसे देखकर बच्चा डर गया और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


सिविल लाइंस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सुमित मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका आठ साल का भतीजा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे भतीजा पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गया। उसे देखकर बच्चा डर गया और घर पहुंच गया।

उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे सुमित मिल गया था और उसे अपने साथ पार्क में ले गया था। तब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह धामपुर स्थित एक निजी स्कूल में क्लर्क है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

दहशत में बच्चे ने दो दिन तक नहीं की शिकायत

आरोपी सुमित ने शुक्रवार को बच्चे के साथ घिनौनी हरकत की थी। तब आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने घर जाकर शिकायत की तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसी डर में बच्चे ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी। रविवार शाम बच्चा अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था।

इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया। बच्चा आरोपी को देखकर डर गया और वह वहां से भागकर अपने घर में छिप गया। परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने दो दिन पहले हुई घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें