फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद के चिकित्सकों ने सहारनपुर को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मेरठ में आयोजित इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) उत्तर प्रदेश के पांचवें स्पोर्ट्स कॉनक्लेव में मुरादाबाद डेंटल एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुरादाबाद के चिकित्सकों ने सहारनपुर की टीम को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें मुकाबले काफी रोमांचक रहे।
विज्ञापन

मैच में सहारनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से अनुशील ने 55 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। मुरादाबाद के गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट निकालकर रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा। मुरादाबाद की ओर से रचित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद डेंटल एसोसिएशन की टीम ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया। टीम ने 18 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुरादाबाद की जीत में युगांत की अहम भूमिका रही, जिन्होंने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रम्ज ने भी 32 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी हुई। पूरे मैच के दौरान मुरादाबाद की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गेंदबाजी में जहां रचित ने विपक्षी बल्लेबाजों को बांधे रखा, वहीं बल्लेबाजी में युगांत और रम्ज ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इस शानदार गेंदबाजी के लिए रचित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब मुरादाबाद डेंटल एसोसिएशन की टीम का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में मेरठ डेंटल एसोसिएशन से होगा। मुरादाबाद के खिलाड़ी सेमीफाइनल में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें