फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण, पांच कैमरे खराब मिले, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा

Sat, 27 Jul 2024 04:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिला जेल का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के पांच कैमरे खराब मिले। डीएम ने जेल अधिकारियों से सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी छापा मारा गया। 
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी मुरादाबाद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद डीएम ने एसएसपी के साथ शुक्रवार शाम जिला जेल का निरीक्षण कर कई गड़बड़ियां पकड़ीं। जांच के दौरान पांच सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। बैरक के नजदीक गंदगी भी पाई गई। डीएम ने खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल के साथ शुक्रवार की शाम चार बजे अचानक जिला जेल पहुंच गए। इस दौरान बैरक के पास काफी गंदगी पड़ी थी। जेल के हैंडपंप का हत्था निकला हुआ था। पांच सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

इस बारे में पूछने पर जेल अधीक्षक ने बताया कि कैमरों को दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक बुलाए गए हैं। डीएम ने बैरक के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी। कुछ देर तक जेल के अभिलेखों को देखने के बाद दोनों अधिकारी चले गए। 

रिकाॅर्ड रूम में तीन बाहरी लोग मिले

शासन के निर्देश पर अपर आयुक्त ने शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा तो दो लोग भाग निकले। इस दौरान रिकाॅर्ड रूम में तीन बाहरी लोग खड़े मिले। इस मामले में मंडलायुक्त ने सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर अपर आयुक्त ब्रजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मार दिया। टीम को देखकर कार्यालय में मौजूद दो लोग भाग निकले।

विज्ञापन


इस दौरान बाहरी तीन लोग रिकाॅर्ड रूम में पाए गए जो अपने कागजातों की छानबीन कराने के लिए आए थे। अपर आयुक्त ने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति को रिकाॅर्ड रूम के अंदर प्रवेश देना नियम विरुद्ध है।

इस मामले में मंडलायुक्त ने सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मुआयना कराने की जगह कर्मचारी भाग निकले। ऐसे हालात से आशंका बढ़ गई है कि विभाग में कुछ तो गड़बड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच की जाएगी ओर लापरवाही मिलने पर शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें