फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: जेईई मेन में दिव्यांश का परचम, सोशल मीडिया से दूर रह सेल्फ स्टडी की, गणित-भौतिकी में 100 परसेंटाइल

Thu, 25 Apr 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

खुशहालपुर बैंक कॉलोनी के रहने वाले दिव्यांश जोशी ने जेईई मेन में मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने सीआरएल (काॅमन रेंक लिस्ट) 89 प्राप्त की है। गणित व भौतिकी में उन्होंने 100 परसेंटाइल अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ दिव्यांश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी निवासी सतीश जोशी के बेटे दिव्यांश जोशी ने जेईई मेन में मुरादाबाद का परचम लहराया है। उन्होंने सीआरएल (काॅमन रेंक लिस्ट) 89 प्राप्त की है। गणित व भौतिकी में उन्होंने 100 परसेंटाइल अर्जित किए हैं। अब वह अपने सपने के मुताबिक जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिव्यांश ने 99.997 एनटीए स्कोर किया है। वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। इस बार उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं भी दी हैं। उनके पिता सतीश जोशी क्षेत्रीय उप वन अधिकारी हैं। दिव्यांश ने बताया कि गणित में उन्हें बहुत रुचि है, इसलिए आईआईटी जाकर इंजीनियरिंग करने का सपना देखा।

सुबह से शाम वह घर पर सेल्फ स्टडी करते थे। तैयारी के दौरान मोबाइल व सोशल मीडिया को समय न देना उनकी सफलता का बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि तैैयारी के दौरान उन्होंने कई पार्टियां छोड़ दीं। परीक्षा होने के बाद ही शादी-पार्टी में जाना शुरू किया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बेटा पढ़ाई में शुरुआत से होनहार है। उसकी रुचि के मुताबिक इंजीनियर बनाना चाहते हैं। मुरादाबाद के कई छात्र जेईई एडवांस में बैठने के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें