फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मुरादाबाद का तापमान पहुंचा 40 डिग्री, तपने लगा पश्चिमी यूपी.. लू के थपेड़े हुए शुरू

Thu, 25 Apr 2024 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पश्चिमी यूपी में लू के थपेड़े शुरू हो गए है। इसी के साथ मुरादाबाद का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों ने गर्मी बढ़ती जाएगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में गर्मी से बचने के लिए युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के आसपास हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मई के पहले सप्ताह में लू चलने का अनुमान है। पिछले सप्ताह से कड़ाके की धूप हो रही थी।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर काली घटाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं बुधवार को फिर से वही मौसम हो गया। दिनभर धूप की तपिश, गर्म हवा भी चली। शाम तक ऐसी ही स्थिति रही। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान में .2 और न्यूनतम तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ है। अब गर्मी बढ़ेगी। नमी से जगह-जगह स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, इसके कारण तापमान रुका हुआ है।
विज्ञापन


मई के प्रथम सप्ताह तक भीषण गर्मी की संभावना है। जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा लू चलना शुरू हो जाएगी। पूरे सीजन में छह से आठ दिन लू चलती है, लेकिन इस बार जिस तरह का अनुमान है कि करीब 15 से 20 दिन लू चलने का अनुमान है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी तेजी से बढ़ेगी। स्थानीय स्तर की गर्मी की वजह से कहीं-कहीं बादल बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें