दुर्घटना की सूचना देने वाले को मिलेंगे 25 हजार
आरटीओ( प्रशासन) राजेश सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों की मदद के लिए राह-वीर योजना का संचालन किया गया है। इसमें किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना 108, 112 नंबर पर देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल लाने वाले लोग अपने विषय में कोई भी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसके कारण वह राह-वीर योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं।