मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 29 दिसंबर की रात अब तक का सबसे कम तापमान रहने की आशंका जताई गई थी लेकिन तब पारा 8 डिग्री रहा था। इस बार नए साल के पहले दिन लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह-सुबह कोहरे की चादर में शहर लिपटा रहा।
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में कोहरा जरूर छंटा लेकिन धूप नहीं निकली। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वातावरण में नमी 78 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके कारण लोगों को गलन का अहसास हुआ। मुरादाबाद एयरपोर्ट पर तैनात मौसम विभाग की टीम के मुताबिक आने वाले सात दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। आसपास के हिल स्टेशनों से तुलना करें तो नए साल पर मुरादाबाद का पारा नैनीताल, देहरादून से भी कम रहा। बृहस्पतिवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। देहरादून में भी यही स्थिति रही। जम्मू में दिन का तापमान 16 डिग्री और रात का 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
पिछले छह वर्षों में एक जनवरी का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान
एक जनवरी 2020 14 डिग्री
एक जनवरी 2021 18 डिग्री
एक जनवरी 2022 21.2 डिग्री
एक जनवरी 2023 17 डिग्री
एक जनवरी 2024 18 डिग्री
एक जनवरी 2025 20 डिग्री
एक जनवरी 2026 15.5 डिग्री