कटघर में रहने वाली छात्रा मोहल्ले के एक घर में ट्यूशन पढ़ने जाती है। आरोप है कि वहां रहने वाले युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसका पता चलने पर युवती के मां-बाप ने आरोपी को परिजनों से इसकी शिकायत की। आरोपी है कि उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकी दी।
कटघर क्षेत्र में घर में ट्यूशन पढ़ने आई 16 वर्षीय छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता के मां बाप ने आरोपी के परिवार से शिकायत की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मझोला क्षेत्र में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के घर टीचर ट्यूशन पढ़ाने आते हैं। महिला की बेटी भी ट्यूशन पढ़ने जाती थी।
करीब दो माह पहले आरोपी युवक बहला फुसलाकर छात्रा को कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। इसी डर में पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। सात फरवरी 2024 को पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पीड़िता के मां-बाप आरोपी के घर गए और उनके बेटे की शिकायत की। आरोप है कि आरोपी ने मां-बाप और बहनों ने पति-पत्नी को बुरा भला कहा और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना प्रभारी को प्रकरण में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।