फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: लव अफेयर के बहाने छात्रा से गंदी हरकत, वीडियो वायरल करने की धमकी, दूसरे समुदाय के युवक का कारनामा

Mon, 26 Feb 2024 10:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद की युवती के साथ धोखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने इंटर की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहनेवाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 12वीं की छात्रा है। महिला के अनुसार उसकी बेटी को काजीपुरा निवासी शोएब खान प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने एक साल पहले किशोरी को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर उसने छात्रा को धमकी देकर शांत कराने का प्रयास किया। परेशान होकर छात्रा ने अपनी आपबीती मां को सुनाई।
विज्ञापन


जिसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शोएब खान के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें