फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहाने से गया घर..रातभर किया गंदा काम, बदहवास मिली तो परिजन बिलख पड़े

Tue, 24 Oct 2023 03:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

परिजनों की शिकायत के आधार आरोपी दुकानदार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मोहित काजला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवती के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद थाना क्षेत्र में अधेड़ उम्र का दुकानदार किशोरी को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और रातभर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि गलशहीद थाना के असालतपुरा चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है।

विज्ञापन


18 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे किशोरी घर से बर्तन मांजने के लिए जूना खरीदने बाजार गई थी लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर भी किशोरी का पता नहीं चला। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली की किशोरी गलशहीद थाना क्षेत्र के ही स्माइल रोड छुट्टा शाह की मस्जिद के पास रहने वाले परचून दुकानदार वसीम कुरैशी उर्फ बाबू के साथ जाते देखी गई है।

जानकारी होने पर परिवार के लोग वसीम कुरैशी के घर पहुंचे तो किशोरी वहां बदहवास हालत में पड़ी थी। घर आने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। बताया कि परचून का दुकानदार बाजार से उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया था। वहां आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी अधेड़ उम्र परचून दुकानदार ने किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर गलशहीद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष मोहित काजला ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें