फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime News: शादी समारोह में एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला, छेड़खानी का विरोध करने पर पति को पीटा

Sat, 13 Dec 2025 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। पहली घटना में एक शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। उधर मझोला थानाक्षेत्र में लड़कियों से छेड़खानी करने का विरोध करने पर युवक पर हमला कर दिया गया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया। इस घटना का 49 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान नागफनी थाना क्षेत्र के कुछ लोग शादी समारोह में घुस आए और मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


वह एक दूसरे पर कुर्सी फेंकने लगे। इस घटना का कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी को जांच कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

अधिवक्ता के भाई को रास्ते में घेरकर पीटा
कटघर थानाक्षेत्र में अधिवक्ता के भाई को चार लोगों ने घेर लिया और मारपीट की जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कटघर थानाक्षेत्र के देहरी गांव निवासी अधिवक्ता हरविंदर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बुधवार की रात करीब 9:30 बजे उनके बड़े भाई श्याम सिंह अपने दूसरे घर में सोने के लिए जा रहे थे।

आरोप लगाया इसी दौरान रास्ते में देहरी गांव निवासी विकास अपने तीन साथियों के साथ मिल गया और उसने श्याम सिंह के साथ गाली गलौज की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में श्याम सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छेड़खानी के विरोध में युवक को पीटा
मझोला थानाक्षेत्र में लड़कियों से छेड़खानी कर रहे आरोपियों को युवक ने टोका तो उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें वह घायल हो गया। युवक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मझोला के जयंतीपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके मकान के ठीक सामने गलशहीद के असालतपुरा भूड़ा का चौराहा निवासी जुनैद का मकान है।

आरोप लगाया कि जुनैद कोतवाली के लाल मस्जिद निवासी अयान और गलशहीद के समीर ने आठ दिसंबर की रात करीब एक बजे मोहल्ले में आने जाने वाले लड़कियों के साथ छेड़खानी की। शोरशराबा होने पर मोहल्ले लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया।

इस दौरान महिला का पति भी वहां पहुंच गया। महिला के पति ने तीनों आरोपियों को समझाया कि वह मोहल्ले में इस तरह की हरकत न करें। इस पर आरोपी भड़क गए और तीनों ने महिला के पति पर हमला कर दिया। आरोपी जुनैद ने महिला के पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जुनैद, अयान और समीर के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नमाज पढ़कर लौट रहे चाचा-भतीजे पर हमला
कटघर थानाक्षेत्र में नमाज पढ़कर लौट रहे चाचा-भतीजे को चार भाइयों ने रास्ते में घेर लिया और हमला कर दिया। आरोपियों ने भतीजे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया जबकि चाचा पर लाठी डंडे से हमला किया गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कटघर के इस्लामनगर करूला निवासी मो. उमर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 10 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे वह अपने भतीजे समद के साथ नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे।

आरोप है कि रास्ते में जुनैद उसका भाई जावेद, कैफ व फैज मिल गए। आरोप है कि चारों भाइयों ने चाचा-भतीजे को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने समद के कंधे पर चाकू से हमला किया जबकि चाचा पर लाठी डंडों से हमला किया जिसमें दोनों घायल हो गए।

मो. उमर और उसके भतीजे समद की चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।  एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपी भाइयों के खिलाफ के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें