फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हादसों में शिक्षक समेत दो की जान गई, कंटेनर के नीचे फंस गया था उदयवीर का शव, बमुश्किल निकाला

Sat, 13 Dec 2025 11:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पाकबड़ा में हुए हादसे में शिक्षक उदयवीर अपने पिता को अस्पताल में भर्ती करा घर जा रहे थे। इसी बीच एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरा हादसा मूंढापांडे में हुआ। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक उदयवीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार शिक्षक उदयवीर सिंह (30) को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसमें शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन


हादसे के समय शिक्षक पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में पिता को भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे। संभल जिले के असमोली क्षेत्र के शाहपुर डसर निवासी उदयवीर एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। शुक्रवार की दोपहर उदयवीर के पिता ओमवीर को हार्ट अटैक पड़ गया था।

उनको दिल्ली रोड स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उदयवीर पिता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बाइक से घर जाने को निकले थे। पाकबड़ा क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचकर दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक कंटनेर के नीचे फंस गई और शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर के नीचे फंसे शिक्षक के शव को बाहर निकाला। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया चालक की तलाश की जा रही है।

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की जान गई
दूसरे हादसे में मूंढापांडे के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर दो बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार नरेंद्र (45) की मौत हो गई जबकि उनके साथी अमित घायल हो गए।

इसी कार ने एक दूसरी बाइक में भी टक्कर मारी जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक भगतपुर थानाक्षेत्र के उदावाला निवासी नरेंद्र (45) अपने साथी अमित के साथ बाइक से दोपहर दो बजे दलपतपुर बिजलीघर से घर लौट रहे थे।

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास पहुंचे तभी अलीगंज की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। इस हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मूंढापांडे सीएचसी में भर्ती कराया।

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और दोनों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया है। उधर इस कार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी जिससे रश्मि पत्नी राम कुंवर घायल हो गईं।

उन्हें परिजन उपचार के लिए रामपुर के निजी अस्पताल ले गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में दंपती घायल, बेटियों को भी लगी चोट
कुंदरकी में शुक्रवार शाम कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास हादसे में बाइक सवार कारपेंटर इमरान उनकी पत्नी शबनम तीन बेटी तमन्ना 4 वर्ष, बुशरा 3 वर्ष और आयरा 2 वर्ष घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम चंगेरी निवासी इमरान बिलारी क्षेत्र के ग्राम पालनपुर में ससुराल से लौट रहे थे। कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार समेत भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें