फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime: ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर चले लाठी-डंडे, 53 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, गांव में फैला तनाव

Fri, 06 Mar 2026 11:37 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिरसखेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच चुनाव की रंजिश के चलते मारपीट हो गई। पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
कांठ में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में आगामी प्रधान के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस 33 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। सिरसखेड़ा निवासी अब्दुला का आरोप है कि प्रधान इकरार उनसे रंजिश रखते हैं। बुधवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। आरोप है कि प्रधान के समर्थक जाकिर ने बृहस्पतिवार को फोन पर उनके साथ गाली गलौज की। अब्दुल्ला के चाचा वहीद दोपहर को पैदल जाकिर के घर पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि प्रधान इकरार, जाकिर, शमशाद फरजंद ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है जाकिर ने इस दौरान फायरिंग भी की। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि एसआई नरेंद्र की तहरीर पर दोनों पक्षों के 33 नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, फायरिंग, जानलेवा हमला, बलवा, गुंडा एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पकौड़ी विक्रेता को पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
बिलारी के मनकूला गांव में रंजिशन पकौड़ी विक्रेता को पीटकर घायल करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मनकूला गांव निवासी अरशद की ओर से बृहस्पतिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दोपहर के समय वह गांव में ही पकौड़ी का ठेला लगा रहा था।

इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी इरफान, शाहिद, हसन अली, इरफान के परिवार की सायमीन और शबनम ने उसे घेरकर गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी बचाने आई तब उसके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ई-रिक्शा चालक को घर से बुलाकर पीटा
कांठ के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर सुल्तानपुर का सचिन ई-रिक्शा चलता है। उसका आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसके एक रिश्तेदार ने फोन करके उसे छजलैट तिराहा पर बुलाया। जब वह तिराहा पर आया तो उसने अपने तीन साथियों को भी बुला लिया। सभी ने उसे पीटा और धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए छजलैट पुलिस को तहरीर दी है।

शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीटा
ठाकुरद्वारा में शराब पीने से मना करने पर महिला को पति ने पीट कर घायल कर दिया। गांव कालाझंडा निवासी एक महिला ने अपने पति के होली पर शराब पीने का विरोध किया तो उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर महिला ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। पुलिस महिला और उसके पति को कोतवाली ले आई। महिला ने बताया कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था।

महिला की सूचना पर उसके मायके वाले भी कोतवाली में आ गए, बाद में महिला अपने मायके वालों के साथ चली गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने पहले से अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा कर रखा है। महिला को समझौता लिखकर दे दिया गया। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  
विज्ञापन

घर में घुसकर फायरिंग की
कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा में बुधवार देर रात कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों पर  रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कटघर के मछुआपुरा निवासी महिला शिमला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान अतुल सक्सेना अपने साथी अंशुमन उर्फ गप्पू और दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में महिला और उसकी दो बेटियां बाल-बाल बची गई।

शोर शराबा होने पर लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अतुल सक्सेना और अंशुमन उर्फ गप्पू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से तमंचा भी बरामद किया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें