फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में पति को आठ साल की सजा

Sun, 01 May 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
court
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारे को कोर्ट ने आठ साल की सजा सुनाई है। इस केस की सुनवाई फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में चली। जज मनोज अग्रवाल ने सजा के साथ ही दस साल का जुर्माना भी लगाया है। राज्य की तरफ से एडीजीसी विनोद सिंह ने पक्ष रखा। 
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के ओछा थानाक्षेत्र के नगलाधर निवासी विजय सक्सेना ने अपनी बेटी दीपा उर्फ भावना सक्सेना की शादी मुरादाबाद के ताड़ीखाना परसादी लाल रोड निवासी संदीप सिन्हा के साथ की थी। नवंबर 2013 में दीपा की मौत हो गई थी। मायके वालों को बताया था कि दीपा सीढ़ी से गिर गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

इस मामले में पति संदीप सिन्हा, ससुर आनंद हरि, सास शशि, जेठ रंजीत और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनते हुए आरोपी पति संदीप सिन्हा को दोषी करार देते हुए आठ साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें