मुरादाबाद कचहरी में बुधवार को केस डायरी से पर्चा निकालने को लेकर वकील और पुलिसकर्मी भिड़ गए।। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब एक पुलिसकर्मी ने वकील का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
फिलहाल दोनों पक्ष जिला जज की कोर्ट के सामने खड़े हैं। बताया जा रहा है कि मामला एक आरोपी की जमानत से जुड़ा है। जिसके खिलाफ कटघर थाने में जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। जिसकी तफ्तीश के बाद मुकदमा अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया गया था।
तरमीम हुई धाराओं का पर्चा केस डायरी से निकालने को लेकर पीड़ित के वकील और पैरोकार के बीच विवाद हो गया था। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।