मुरादाबाद में बिजली संविदा कर्मी पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बिजली का घरेलू कनेक्शन दिलाने और मीटर लगाने के नाम पर 5500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने संविदा कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला मुगलपुरा क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार संविदाकर्मी अंकुश शर्मा उपभोक्ता से कनेक्शन और मीटर लगाने के एवज में 5500 रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इस मामले में मुगलपुरा थाने में संविदाकर्मी अंकुश शर्मा और लिपिक राजीव सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लिपिक की तलाश की जा रही है।