दलपतपुर जीरो प्वाइंट पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात दिल्ली से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मारी दी। इसके बाद कंटेनर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार इमरान उसकी पत्नी गुलफ्शा घायल हो गई।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार बदायूं के फैजगंज निवासी दंपती इमरान और उनकी पत्नी गुलफ्शा घायल हो गए। उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों हल्द्वानी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ -दिल्ली हाईवे पर दलपतपुर जीरो प्वाइंट पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात करीब तीन बजे दिल्ली की ओर तेज रफ्तार गति से आ रहा ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मारी दी, जिससे कंटेनर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार इमरान उसकी पत्नी गुलफ्शा घायल हो गई।
हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर एसओ दीपक मलिक तथा जीरो प्वाइंट चौकी प्रभारी योगेश शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे पति पत्नी को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन बुला कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को हटाने के बाद यातायात चालू कराया गया।
ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
कटघर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत हो गई। कटघर के कल्याणपुर की मढ़ैया निवासी राकेश सैनी (42) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटी पूजा व आरती और तीन बेटे रिंकू, सोनू व मोनू हैं। रविवार की सुबह करीब सात बजे राकेश सैनी घर से घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।