फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कांस्टेबल ने नंबर लेकर शुरू कर दी बात, युवती को दिखाते रहा शादी के सपने, फिर तोड़ दिया कानून

Thu, 01 Feb 2024 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद निवासी युवती से नंबर लेकर सिपाही उसके साथ लगातार बात करने लगा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती के साथ संबंध भी बनाए। युवती ने उससे शादी करने की जिद की तो वह धमकी देने लगा। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सिपाही ने तोड़ा कानून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही युवती को एक कार्यक्रम में मिला था। यहां आरोपी ने उसका नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा था। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सिपाही, उसके मां बाप और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले गुमसानी में एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात संभल में तैनात सिपाही विपिन से हो गई थी। विपिन मुजफ्फरनगर निवासी है।

आरोपी ने तब युवती से मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने फोन पर बातचीत शुरू कर दी थी। तब दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी सिपाही ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी शादी करने को  इनकार करने लगा। आरोपी ने उसे धमकाया कि उसके मां-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं। अगर ज्यादा जिद करेगी तो तुझे जान से मार देंगे। आरोपी ने साजिश रचकर उसका जीवन बरबाद कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी विपिन के साथ उसके पिता लटूर सिंह, मां और भाई विशाल भी इस साजिश में शामिल हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से की थी।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें