फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कार चालक की हत्या-लूट में तीन के खिलाफ केस, डिलारी में मिला था शव, परिजनों ने किया था प्रदर्शन

Sun, 10 Mar 2024 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के ट्रैक्सी चालक की हत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक का शव डिलारी इलाके में मिला था। उसके बेटे का आरोप है कि कार लूटने के लिए पिता की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में रामरतन के परिजनों की बात सुनते सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की कोतवाली पुलिस ने कार चालक की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें चालक के बेटे ने आरोप लगाया है कि कार लूटने के लिए उसके पिता की हत्या की गई है। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर-13 बी निवासी रामरतन (46) अपनी कार चलाता था।

विज्ञापन


चालक राम रतन के बेटे मनोज ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि उसके पिता 1 मार्च की रात अपनी कार लेकर कोतवाली क्षेत्र के इंपीरियल तिराहा टैक्सी स्टैंड पर गए थे। अगले दिन वह घर नहीं लौटे। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल भी बंद था।

दो मार्च की शाम छह बजे परिजन टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे तो पता चला कि सुबह पांच बजे तीन व्यक्ति रामरतन की कार बुक कराकर ले गए थे। इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई थी लेकिन उस वक्त कोतवाली पुलिस ने परिवार की कोई मदद नहीं की थी।
विज्ञापन


5 मार्च को बिलारी के गांव तिसावा में तालाब में रामरतन का शव उतराता मिला था। बेटे मनोज का आरोप है कि उसके पिता को अपहरण करने के बाद कार लूटने के लिए हत्या की गई है। इसके बाद उनकी लाश तालाब में फेंकी गई थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें