मुरादाबाद में छात्र की मौत के बाद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में करंट लगने से छात्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य यादव कटघर इलाके में एक टीचर के घर में पढ़ने गया है। छत पर जाने के दौरान उसका हाथ हाईटेंशन लाइन में लग गया। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।