फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: महमूदपुर माफी की अध्यक्ष के देवर समेत चार पर केस, जेई को पीटा, सरकारी काम में पहुंचाई बाधा

Thu, 28 Dec 2023 05:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला के लाइनपार निवासी ने पुलिस को बताया कि वह नगर पंचायत महमूदपुर माफी में जेई के पद पर कार्यरत हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि समेत अन्य ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी की चेयरमैन के देवर एवं प्रतिनिधि मंगल सैनी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जेई शोभित गुप्ता के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। जेई को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मझोला के लाइन पार निवासी शोभित गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नगर पंचायत महमूदपुर माफी में जेई के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


नगर पंचायत में डूडा के अधीन प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। 23 दिसंबर की शाम करीब छह बजे चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सैनी और उनके सगे भाई दयाराम सैनी उस पर हनीफ निवासी मोहल्ला नगलिया मशकूला के पक्के मकानों का जियो टैग कराने का दबाव बना रहे थे।

जेई का आरोप है कि उन्होंने जियो टैग करने से मना किया तो चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सैनी, दयाराम सैनी, जोगेश व हनीफ ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने लात-घूसे, डंडे से बेल्ट से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने ईंटें भी मारीं। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


मारपीट से जेई ने खुद के चोटें आना बताई है। पुलिस ने जेई का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सैनी का इस संबंध में कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है, जेई की पीएम आवास के लाभार्थियों से कहासुनी हुई होगी। मामले में उसे व उसके भाई का नाम बिना किसी कारण के घसीटा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें