कार से आग की लपटें उठीं तो आस पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर गाड़ी मौके पर भेज दी गई थी।
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में घर के बाहर खड़ी जेई की कार में अचानक आग लग गई। आस पड़ोस के लोगों ने कार से आग की लपटें निकलती देखीं तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और कार में लगी आग बुझा दी।
विज्ञापन
मझोला के शिवाजी नगर लाइन निवासी सुरेंद्र कुमार बिजली विभाग में जेई हैं। वर्ततान में सुरेंद्र कुमार की तैनाती भैसौड़ा स्थित बिजली घर पर है। जेई ने बताया कि सोमवार रात वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनकी कार घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी।
रात करीब ढाई बजे अचानक कार में आग लग गई। कार से आग की लपटें उठीं तो आस पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर गाड़ी मौके पर भेज दी गई थी। मौके पर पहुंच गए कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आस पड़ोस में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है।