फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बाइक सवार चार युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की माैत, तीन अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Oct 2024 10:17 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

पाकबड़ा इलाके में बाइक पर सवार युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाला मूलचंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रामपुर-मुरादाबाद बाईपास पर गिन्नौर दी माफी गांव के पास एक बाइक पर सवार युवकों को में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसेेे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी मूलचंद्र सिंह (20) राजमिस्त्री था। वह गांव निवासी बंटी सिंह, संजय सिंह और सुनील सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर नया मुरादाबाद योजना में काम पर जा रहा था। बाईपास पर सुबह करीब नौ बजे बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी।

हादसे में मूलचंद्र सिह की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य तीनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मूलचंद्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

शराब के लिए पैसे न देने पर भाई का सिर फोड़ा

शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपने भाई पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस के रेलवे क्वार्टर मनोकामना मंदिर के पास रहने वाले बबलू कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ अक्तूबर की रात करीब नाै बजे उसके भाई योगेश उर्फ छोटू ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। 

बबलू ने पैसे देने मना कर दिया। इसी दौरान योगेश ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। मां सुशीला ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे भी धमकी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर योगेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें