फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बिहार से उत्तराखंड मजदूर लेकर जा रही बस खाई में पलटी, एक की मौत

Fri, 29 Apr 2022 12:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घायलों ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के गांवों और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद- काशीपुर मार्ग पर पीपलसाना-नेकपुर गांव के बीच शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के समय बस बिहार से मजदूर और राजमिस्त्री लेकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जा रही थी। इस हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि 24 मजदूर घायल हो गए। घायलों को भोजपुर और मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह सात बजे भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना और नेकपुर गांव के बीच हुआ। गुरुवार सुबह 38 मजदूर और राजमिस्त्री को लेकर बस चालक बिहार के चंपारण से रवाना हुआ था। ये बस उत्तराखंड के उत्तरकाशी जा रही थी। शुक्रवार सुबह सात बजे बस भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना और नेकपुर गांव के बीच से गुजर रही थी।

घायलों ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के गांवों और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए भोजपुर के जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने 64 वर्षीय भभीछन राम पुत्र मुखलाल राम निवासी वार्ड संख्या चार, फतु छापर पश्चिमी चंपारण को मृत घोषित कर दिया। जबकि गिरधारी लाल, दिनेश कुमार, विक्रम राम, सुरेंद्र कुमार, अमरावती, सुरेश पासवान, व्यास मुखिया, जितेंद्र कुमार, नंदू शर्मा, मुन्नाराम, मनोहर लाल समेत 24 घायल हो गए।  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि घायलों को भोजपुर के सरकारी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें