फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रेलवे ट्रैक पर मिला डेयरी संचालक का शव, चचेरा भाई हो गया लापता, कुछ ही दूरी पर खड़ी मिली कार

Mon, 26 Aug 2024 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,कांठ (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में डेयरी संचालक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। उसका चचेरा भाई लापता है। दोनों की कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
लापता हुए उवैस रजा और जुबैर आलम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के डेयरी संचालक जुबैर आलम (23) का शव शनिवार रात दस बजे मूंढापांडे क्षेत्र में ट्रैक पर पड़ा मिला, जबकि उनका चचेरा भाई उवैश रजा लापता है। दोनों भाई शनिवार सुबह अपने घर से मुरादाबाद के लिए निकले थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जुबैर की कार खड़ी मिली।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। मामला हादसा, हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूंढापांडे थाने की पुलिस को शनिवार रात मूंढापांडे रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना दी गई कि सिहोरा बाजे रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक पर शव पड़ा था, जबकि कुछ ही दूरी पर पद्मावत एक्सप्रेस खड़ी थी। इससे कुछ देर पहले ही मालगाड़ी निकली थी। पुलिस को मृतक की जेब से कार की चॉबी और टूटा हुआ मोबाइल मिला।  वहीं कुछ दूर हाईवे किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी थी।
विज्ञापन


मृतक की जेब से मिली चॉबी से कार का लॉक खोला तो उसमें मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान जुबैर आलम के रूप में हुई। वह मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के सराय तुलसीराम के रहने वाले थे। परिवार में दो बड़े भाई बिलाल और जुनैद हैं।

सूचना मिलने पर जुबैर के चचेरे भाई अब्दुल कादिर, समद अन्य परिजन मूंढापांडे पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जुबैर दूध डेयरी चलाते थे। इसके अलावा वह कबाड़ खरीदने का काम भी करते थे। शनिवार सुबह जुबैर अपने चचेरे भाई उवैश रजा के साथ कबाड़ खरीदने के लिए मुरादाबाद आए थे।

परिजनों ने बताया कि उवैश लापता है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लगा रहा है। जुबैर के चचेरे भाई की तलाश की जा रही है।

साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आए थे मुरादाबाद
मृतक के चचेरे भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि शनिवार सुबह किसी ने जुबैर को फोन किया था। उसने बताया कि मुरादाबाद में सस्ते दामों में कबाड़ मिल जाएगा। इसके बाद जुबैर अपने चचेरे भाई उवैश रजा को साथ लेकर कार से मुरादाबाद के लिए रवाना हो हुए थे। जुबैर घर से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर निकले थे। रात करीब 10 बजे मूंढापांडे पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी।

एक माह पहले हुई थी सगाई
डेयरी संचालक एवं कबाड़ का काम करने वाले जुबैर की एक माह पहले ही सगाई हुई थी। परिजनों ने बताया कि जल्द ही जुबैर की शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। जुबैर के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन एक्सीडेंट की आई बात
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि मालगाड़ी से एक युवक कट गया है। पुलिस पहुंची तो वहां दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही पद्मावत एक्सप्रेस खड़ी थी। मालगाड़ी गुजर चुकी थी। शव को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से हादसा होने की बात आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें