आचार्य रविवार को संभल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि राहुल गांधी सभी की जाति पूछते हैं लेकिन वह अपनी जाति नहीं बताते। उनकी जाति कोई पूछता है तो वह संसद में भी भड़क जाते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी आचार्य ने निशाना साधते हुए कहा कि वह भी अपनी जाति को लेकर बात नहीं करते। आगे कहा कि विपक्ष देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ना चाहता है। हमारे देश का विभाजन ही धर्म के नाम पर होता है। कहा कि वह विपक्ष से यही कहना चाहते हैं कि देश को बांटना बंद करो।