साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आए थे मुरादाबाद
मृतक के चचेरे भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि शनिवार सुबह किसी ने जुबैर को फोन किया था। उसने बताया कि मुरादाबाद में सस्ते दामों में कबाड़ मिल जाएगा। इसके बाद जुबैर अपने चचेरे भाई उवैश रजा को साथ लेकर कार से मुरादाबाद के लिए रवाना हो हुए थे। जुबैर घर से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर निकले थे। रात करीब 10 बजे मूंढापांडे पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी।
एक माह पहले हुई थी सगाई
डेयरी संचालक एवं कबाड़ का काम करने वाले जुबैर की एक माह पहले ही सगाई हुई थी। परिजनों ने बताया कि जल्द ही जुबैर की शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। जुबैर के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन एक्सीडेंट की आई बात
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि मालगाड़ी से एक युवक कट गया है। पुलिस पहुंची तो वहां दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही पद्मावत एक्सप्रेस खड़ी थी। मालगाड़ी गुजर चुकी थी। शव को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से हादसा होने की बात आई है।