'सांसद डिंपल यादव इस समय पूरे देश की मां'
विधायक ने उसका स्वागत किया और सपा के प्रति उसकी निष्ठा की सराहना की। बातचीत में कांवड़िये ने 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनने की मन्नत के साथ कांवड़ यात्रा करने की बात कही। इसके बाद कांवड़ पर लगी तस्वीरों का जिक्र करते हुए विधायक फहीम इरफान ने कहा कि सांसद डिंपल यादव इस समय पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं।
उन्होंने अखिलेश यादव की तस्वीर को लेकर भी कांवड़िये की आस्था का जिक्र किया। विधायक ने उसके हाथ पर बने अखिलेश यादव के टैटू को भी पार्टी के प्रति उसकी मोहब्बत से जोड़ा। विधायक के बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।