फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भोजपुर की महिला डॉक्टर गैरहाजिर मिली, डीएम ने तुरंत कर दिया निलंबित, अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Thu, 04 Jan 2024 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के चिकित्सालयों और दफ्तरों का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस बीच भोजपुर सीएचसी की डॉक्टर के गायब रहने की जानकारी डीएम को मिली। इसके बाद उन्होंने चिकित्सक को तुरंत निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
मुरादाबाद में अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम मानवेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर का औचक निरीक्षण किया। इस बीच पता चला कि यहां महिला डॉक्टर उपासना सिंह सात माह से गैरहाजिर चल रही हैं। इसके बाद उन्होंने महिला डॉक्टर को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भोजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमओआईसी डॉ. मो. असलम सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


डीएम ने यहां मरीजों का हालचाल जाना और उनको मिलने वाली दवाइयां के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध नहीं कराए जाने और भोजन की व्यवस्था के लिए एक बुजुर्ग महिला को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नाराजगी जताई।

नगर पंचायत शौचालय में ताला बंद मिला

डीएम ने नगर पंचायत भोजपुर में बने सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। यहां मुख्य गेट का ताला खुला था लेकिन अंदर शौचालय में ताला बंद पाया गया। शौचालय में दरवाजे के पास टाइल्स टूटी हुई पाई गई। डीएम ने सभी कर्मचारियों की पत्रावलियां को देखने के बाद उनको अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूरी नगर पंचायत में 43 सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए हैं। डीएम ने सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की पीएफ कटौती करने की सलाह दी। बताया कि कटौती का मैसेज प्रत्येक कर्मी के खाते का उपलब्ध होना चाहिए।

विज्ञापन


नगर पंचायत में कूड़ा ढोने वाले वाहन, स्काई लिफ्ट, जेसीबी मशीन आदि का निरीक्षण किया। स्टोर रूम में रखें काफी संख्या में कूडा उठाने वाले ठेले भी बेकार पड़े थे। डीएम ने ठेलों की नीलामी की कार्रवाई करने करने के निर्देश दिए।

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें